फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make the city roads pothole-free within a month: Divisional Commissioner

एक महीने में नगर की सड़कों को करें गड्ढामुक्त : मंडलायुक्त

Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Make the city roads pothole-free within a month: Divisional Commissioner
शहरनामा की फोटो-- मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद उद्यमी।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। मंडलीय उद्योग बंधु की हुई बैठक में आयुक्त विंध्याचल मंडल ने पीतल उद्योग के सुदृढ़ीकरण व उद्योग को बढ़ावा देने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया। उद्यमियों की शिकायत पर आयुक्त ने एक महीने में नगर के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश की बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में उद्यमियों की समस्याएं सुन रहे थे। बैठक में पीतल उद्योग के समग्र विकास को लेकर पीतल उद्यमियों व जूम के माध्यम से जुड़े बीएचयू वाराणसी के विशेषज्ञों के द्वारा विस्तार से चर्चा हुई। इसमें पारंपरिक पीतल उद्योग को सुदृढ़ करने, नए होम डेकोर उत्पादों के विकास, आधुनिक डिजाइन एवं तकनीक के समावेशन, नए कारीगरों (आर्टिजन) के प्रशिक्षण, पीतल के अन्य उत्पादों को विकसित करने तथा उनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात संभावनाओं को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जोर दिया गया। मंडलायुक्त ने पूर्व में आयोजित उद्योग बंधु में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा उद्यमियों द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया। आईआईए के मंडली सचिव मनोज खंडेलवाल के द्वारा नगर क्षेत्र में सड़को के गड्ढा मुक्ति के सुझाव पर मंडलायुक्त ने अभियान चलाकर सड़कों को सही हुए संबंधित विभाग को एक माह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने विंध्याचल कॉरिडोर के आस पास उपर्युक्त भूमि चिह्नित करते हुए ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग दया शंकर सरोज, उपायुक्त उद्योग सोनभद्र, उपायुक्त उद्योग भदोही, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित आशीष सिंह, आशीष बुधिया, मुकेश साहू आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed