फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make efforts in the field of business along with youth jobs

युवा नौकरी के साथ व्यापार के क्षेत्र में भी करें प्रयास

Mon, 05 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Make efforts in the field of business along with youth jobs
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से रविवार को जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों, वयोवृद्ध लोगों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि समाज से जुड़े युवा रोजगार के लिए नौकरी के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी प्रयास करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कायस्थ समाज के लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने परिवार के एक व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजनीति ही वह चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि कायस्थ समाज के लोग एकजुट होकर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करें। राजनीतिक दल चाहे कोई भी हो, लेकिन एकजुट होकर अपने लोगों का समर्थन करें। तभी समाज का भला हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने समाज के युवाओं का आह्वान किया कि नौकरी के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी रोजगार का प्रयास करें। रोजगार की समस्या विकराल है। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोग समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करें और तन, मन, धन से सहयोग करें। प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के बच्चों को तकनीकी शिक्षा भी उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि उनको बेरोजगारी की समस्या का सामना न करना पड़े। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि गिले शिकवे भुलाकर समाज के लोगों की मदद करनी चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को एक साथ सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अपने संख्या बल को प्रदर्शित करना चाहिए। ताकि किसी भी क्षेत्र से जुड़े कार्य में शामिल होने पर प्रतिभाओं का हनन न हो। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव व संचालन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राज नारायण श्रीवास्तव, महेश कुलश्रेष्ठ, विरेंद्र श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, केबी लाल, पंकज श्रीवास्तव, श्रीश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed