मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोग अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी की व्यवस्था कराने को कहा।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने अब तक की गई उपलब्धि व यूनीसेफ व डब्लूएचओ द्वारा सर्वे के बाद प्राप्त आख्या की बिन्दुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग को जिस कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वे पूरी पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराएं ताकि लोगो को संक्रमणीय रोगो से बचाया जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि जिस आबादी के पास अथवा मार्गो के किनारे जल जमाव की स्थिति हो ऐसे स्थानों पर पाइप लगाकर उचित स्थान पर जल निकासी कराई अथवा वहीं आस पास सोकपिट टैंक बनाकर जल जमाव की स्थिति को समाप्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि पानी के कई दिन इकट्टा रहने संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका रहती हैं। आबादी वाले क्षेत्रो में व जल जमाव वाले स्थल नालियों आदि स्थान पर नियमिति रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव सफाई अभियान सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा अधीक्षक मंडलीय अस्पताल डाॅ सुनील सिंह, प्रतिनिधि यूनीसेफ संजय द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।