{"_id":"65d583b0e81eed0bca0e81dd","slug":"major-accident-in-mirzapur-many-died-and-many-injured-in-mirzapur-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पलक झपकते ही कंटेनर से बोलेरो की हुई टक्कर, गंगा स्नान को जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पलक झपकते ही कंटेनर से बोलेरो की हुई टक्कर, गंगा स्नान को जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; आठ घायल
Wed, 21 Feb 2024 10:32 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:32 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बोलेरो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में इन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
mirzapur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। गंगा स्नान करने छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो की विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। जिनका उपचार ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
छत्तीसगढ़ के कोईरिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 10 लोग बोलेरो में सवार होकर संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंची थी कि चालक को नींद आ गई। जिससे बोलेरो दाहिने पटरी की ओर चली गई। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएससी विंध्याचल ले जाया गया। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे में हुलासों (45) व समेर (55) की मौत हो गई। वहीं श्याम कुमार कनौजिया, सुनीता, श्रवण कुमार सिंह, शोभनाथ, मन कुमारी, रसीला देवी, तिलशाह, करन शाह घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर बी कमल ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का उपचार करने में जुटे रहे।