{"_id":"67383f9361e3a71e140752c5","slug":"major-accident-in-mirzapur-brother-and-sister-drowned-bathing-in-ganga-sdrf-engaged-in-search-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : मिर्जापुर में बड़ा हादसा, गंगा स्नान करते समय भाई-बहन डूबे; खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : मिर्जापुर में बड़ा हादसा, गंगा स्नान करते समय भाई-बहन डूबे; खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ
Sat, 16 Nov 2024 12:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:15 PM IST
सार
Mirzapur News : घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विंध्याचल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पानी में दोनों बहनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबीगहरवार गंगाघाट पर स्नान करने गए ग्राम रैपुरी के सगे भाई-बहन स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ की टीम बुलाकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी विजयशंकर कन्नौजिया का पुत्र नीरज कुमार (13) व पुत्री नंदनी (14) परिवार के साथ नीबी गहरवार घाट गंगा नदी में स्नान करने परिवार के साथ शनिवार की सुबह 10 बजे गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी चले जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम दोनों के खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन