फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maiya shell Kivdia late Bhil ..

मइया खोल केवड़िया देर भईल..

Wed, 24 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Maiya shell Kivdia late Bhil ..
मा‌ल‌िनी अवस्थी
 श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के तत्वावधान में विंध्यधाम में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। विंध्यधाम परिसर में आयोजित माता के जगराते में देश के कोने-कोेने से आए कला-साधकों ने अपनी हाजिरी लगाई। वार्षिक आयोजन के तहत समिति द्वारा मां का भव्य श्रृंगार, पूजन, दीपदान, भोग प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



भव्य देवी जागरण का शुभारंभ श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के संस्थापक पं. मोहित मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री मिश्र ने माता के जगराते में आए सभी कलाकाराें को मां की चुनरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने- कचौड़ी गली सून कइली बलमू..सुना कर जहां सावनी बयार बहाई, वहीं मइया खोल न केवड़िया बड़ी देर भईल..तथा नीमिया की डार मईया झूलेली झूलनवां..प्रस्तुत कर वातावरण को पूर्ण रूप से देवीमय बना दिया। इनके साथ तबले पर राजेश मिश्र, आर्गन पर कैलाश पांडेय, बैंजे पर लक्ष्मण पांडेय, पैड पर चंदन विश्वकर्मा, ढोलक पर सिकंदर ने कुशल संगत किया।
विज्ञापन


इलाहाबाद से आए कुमार बादल ने- भर दो झोली मेरी शेरावाली..तथा हनुमान जी हमरा एक काम करियो जी..सुना कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रांची से पधारी गायिका श्रद्धा ने- फूलाें से सजा है तेरा दरबार मईया..तथा मुंबई से आई कुमारी केशर बेलवंशी ने-ओम नम: शिवाय..प्रस्तुत कर समां बांध दिया। संचालन करते हुए सुप्रसिद्ध लोकगायक मंटू मिश्र हंसमुख ने- मईया के चुनरी बा लाल लाल रे..पेश कर मां की आराधना की। इसी क्रम में रविशंकर शास्त्री ने- रामजी की सेना चली..तथा अमित दूबे ने- बाड़ी शेर पर सवार..सुना कर भक्ताें को खूब झुमाया। मंदिर की फूल-पत्तियों, गुब्बारों व चुनरी से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। इस दौरान डीएम राजेश कुमार सिंह, संस्था अध्यक्ष गौतम द्विवेदी, मंत्री भाष्कर भट्ट, कोषाध्यक्ष बादल मिश्र सहित राकेश रंजन, उद्धव, आशीष मिश्र, वीपी दूबे, अरूण सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed