फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maintain illiterates literate Kailash

निरक्षरों को बनाए साक्षर:कैलाश

Wed, 09 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Maintain illiterates literate Kailash

विज्ञापन
शिक्षा प्रेरक सभी निरक्षरों को साक्षर बनाएं। जिससे देश और प्रदेश का  समुचित विकास हो सके। केरल में शत प्रतिशत साक्षरता है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तभी हमारा प्रदेश भी शत प्रतिशत साक्षर हो  सकेगा।

यह बातें घंटाघर में अंतर राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बाल पुष्टाहार और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने कही। उन्होंने साक्षरता रैली को घंटाघर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा देश और प्रदेश के लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेेश सरकार देश को साक्षरता की ओर ले जाने का हर संभव प्रयास कर रही है। जिसके तहत शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति हुई है। जिलाधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे प्रदेश ही नहीं देश का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को बच्चों के घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करना होगा और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा।

कहा कि शिक्षित करना बहुत ही पुनीत कार्य है। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. अरविंद श्रीवास्तव, जिला समन्वयक मातेश्वरी, रवींद्र मिश्रा, सहायक अध्यापक निजामुद्दीन,अजय श्रीवास्तव, प्रेरक विजय मौर्या, गुलाब कुमारी, संजय बिंद आदि रहे।


इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर से साक्षरता रैली को अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरु होकर रमईपट्टी, पुलिस लाइन, शुक्लहा होते हुए भरुहना में समाप्त हुई।

 इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, जय प्रकाश कश्यप, महेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed