फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahashivratri 2025 Baba anointed with milk and water Har Har Mahadev resounded

महाशिवरात्रि: शिवालयों में आस्था की बयार...., दूध और जल से हुए बाबा के अभिषेक; गूंजा- हर हर महादेव

Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 04:31 PM IST
सार

मिर्जापुर के सभी शिवालयों में भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतार लग गई थी। भक्त बाबा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में भी रुद्राभिषेक किए गए।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Baba anointed with milk and water Har Har Mahadev resounded
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर  बुधवार को हर-हर बम बम से शिवालय गूंजते रहे। भोर से ही मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इससे पहले विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर लोगों ने स्नान ध्यान किया। प्रमुख मंदिरों में तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन




आम का बौर, भांग, धतूरा व बेलपत्र चढ़ाकर दूध और गंगा जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर में श्री ताड़केश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर के अलावा बूढ़ेनाथ मंदिर में काफी संख्या में पहुंचे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन के लिए भोर से लगी भक्तों की कतारें टूटने का नाम नहीं ले रही थी। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसी तरह घंटाघर स्थित घंटेश्वर महादेव, रमईपट्टी स्थित प्रसिद्धनाथ मंदिर, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर महादेव, कसरट्टी स्थित दुर्गेश्वर महादेव, बभनैया टोला स्थित बभनेश्वर महादेव, बाड़ी माता इमली महादेव, महंत शिवाला स्थित भुवनेश्वर महादेव के अलावा अन्य मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed