फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Magic enters the standing truck, 13 injured

खड़ी ट्रक में घुसी मैजिक, 13 घायल

Sat, 07 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Magic enters the standing truck, 13 injured
मड़िहान। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मजदूर शुक्रवार की सुबह टाटा मैजिक पर सवार होकर मिर्जापुर काम की तलाश में जा रहे थे कि तहसील के आगे किसान ढाबा के पास चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर मैजिक खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजा वाया। घटना के बाद मौका पाकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र से सैकड़ों मजदूर प्रतिदिन मिर्जापुर दैनिक मजदूरी करने जाते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह मजदूर मैजिक पर सवार होकर मिर्जापुर जा रहे थे। किसान ढाबा के सामने तेज रफ़्तार जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़ी ट्रक में घुस गई। जिससे तेरह मजदूर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी मड़िहान भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति में दो लोगों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में डढ़िया निवासी 45 वर्षीय नन्दलाल निवासी हरिहरा, 45 वर्षीय रामसनेही, 35 वर्षीय बाबूलाल, खन्तरा निवासी 22 वर्षीय प्रकाश, 25 वर्षीय रमेश, 50 वर्षीय बब्बे, 28 वर्षीय अशोक, 25 वर्षीय भरतलाल, 40 वर्षीय मंगल, धौरही निवासी 55 वर्षीय गिरधारी, 16 वर्षीय हरिलाल, नौडीहवा निवासी 30 वर्षीय कांग्रेस व भेड़िया निवासी 14 वर्षीय दीपक जख्मी हो गए। हालत बिगड़ने पर भरतलाल व अशोक को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed