{"_id":"079f00d584ce22506d8a4a8abdaf9381","slug":"maggie-barfi-bisleri-water-milk-and-make-sweet-yogurt-samples-fell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी, बिसलेरी पानी बर्फी, लड्डू आैर दूध दही के नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी, बिसलेरी पानी बर्फी, लड्डू आैर दूध दही के नमूने फेल
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मैगी और बोतलबंद पानी के प्रसिद्ध ब्रांड बिसलेरी समेत बरफी, दूध, लड्डू, दही आदि के 14 नमूने जांच में फेल हो गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास प्रयोगशाला से आने के बाद जारी रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। ये सभी नमूने तीन माह पहले शहर के विभिन्न इलाकों से नामी दूकानदारों के यहां से लिए गए थे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि तीन महीने पहले विभाग के अधिकारियों ने दूकानों से नमूने लिए थे। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
वाराणसी स्थित प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में मैगी और बिसलेरी पानी सहित खाद्य पदार्थों के 14 नमूने फेल पाए गए हैं। मैगी में टेस्ट मीटर फेल मिला।
विज्ञापन
इसमें फ्लेवर 10 गुना अधिक मिला, जबकि मानक के अनुसार फ्लेवर एक प्रतिशत ही होना चाहिए। इसके अलावा बर्फी, लड्डु, दूध-दही अधोमानक पाए गए हैं।
जिन दूकानों से नमूने लिए गए हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट से साफ हो गया है कि खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट की गई है। इनके खिलाफ आख्या पेश करने को कहा गया है।
इसके बाद इनको नोटिस जारी करके उनके खिलाफ केस की कार्रवाई शुरू होगी।