{"_id":"6866d81aefe1e2a7f8033cee","slug":"madrasa-student-drowns-while-bathing-in-ganga-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136170-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा में नहाते समय मदरसे का छात्र डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा में नहाते समय मदरसे का छात्र डूबा
विज्ञापन
चील्ह। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवाला घाट के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे गंगा में नहाते समय मदरसे का एक छात्र डूब गया। मौके पर पहुंची स्थानीय ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
लालगंज थाना क्षेत्र के बामी निवासी इलियास का बेटा इमरान (14) चील्ह थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ता था। वह मदरसे के हॉस्टल में रहता था। दोपहर में साढ़े तीन मदरसे के दो छात्र साहब और हसलैन कहीं घूमने निकल गए। उनको बुलाने के लिए मौलवी फारुल रसीद ने इमरान को भेजा।
इमरान दोनों छात्रों के साथ शाम को दो किमी दूर शिवाला घाट पहुंचा। वहां तीनों गंगा में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाने से इमरान डूब गया। दोनों छात्रों ने मदरसा पहुंचकर मौलवी को घटना की जानकारी दी। मौलवी की सूचना पर पहुंची परिजन और पुलिस पहुंच गई। इसके बाद गोताखोरो की मदद से खोजबीन की गई लेकिन छात्र का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि गंगा में नहाते समय मदरसे का छात्र डूब गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।