फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Made voters aware by taking out a rally

Mirzapur News: रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

Sun, 12 Nov 2023 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Made voters aware by taking out a rally
मिर्जापुर। सिटी व छानबे ब्लाॅक मुख्यालय से शनिवार को खंड विकास अधिकारियों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल समूह की महिलाओं ने मानव शृंखला बनाई। रैली में शामिल लोगों ने लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सिटी शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लाॅक मुख्यालय से समूह में शामिल महिलाओं ने रैली निकाली। बीडीओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर गांवों की ओर रवाना किया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, पोस्टर लिए महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान प्रवीण मिश्र, संदीप द्विवेदी, अर्चना यादव आदि मौजूद रहीं। छानबे ब्लॉक मुख्यालय से शनिवार को खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एवं महिलाओं द्वारा मानव शृंखला बनाई गई। रैली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर विजयपुर, गैपुरा का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान गुलाम रसूल, राम चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed