फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maa Vindhyavasini's Pauri will be developed with Rs 48.77 crores

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की पैड़ी का 48.77 करोड़ से होगा विकास

Sun, 12 Jan 2025 06:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Maa Vindhyavasini's Pauri will be developed with Rs 48.77 crores
लखनऊ। विंध्याचल में मां की पैड़ी का पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके तहत घाट, चेंजिंग रूम, छतरी, पाथवे, रिटेनिंग वॉल, प्रवेश द्वार, फ्लोटिंग बोट, जेटी आदि कार्य कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने लगभग 48.77 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसमें 14 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु विशिष्ट अनुभव लेकर वापस जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग विंध्याचल का पर्यटन विकास प्राथमिकता के आधार पर कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह स्थल शुंभ निशुंभ दैत्यों का वध करने वाली मां विंध्यवासिनी देवी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश आदि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। मंत्री ने बताया कि नवरात्रि के अलावा विभिन्न मुहूर्त और बच्चों के मुंडन आदि के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अभी हम घरेलू पर्यटन में देश में पहले स्थान पर हैं। विदेश से आने वाले पर्यटकों के मामले में भी यह उपलब्धि हासिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक सहित अन्य स्थलों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed