{"_id":"6844917040a1ec180d02787f","slug":"maa-vindhyavasini-biodiversity-park-being-developed-in-180-hectares-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134901-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 180 हेक्टेयर में विकसित हो रहा मां विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 180 हेक्टेयर में विकसित हो रहा मां विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क
विज्ञापन
मिर्जापुर/पड़री। पहाड़ी ब्लाॅक के मोहनपुर में बायोडायवर्सिटी (मां विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क) के निर्माण चल रहा है। दो साल के बाद तेजी आई है।
उत्तर प्रदेश में कुल जगह ऐसे पार्क विकसित करने की मंजूरी मिली थी। हापुड़, बदायूं, अयोध्या, बिजनौर, प्रतापगढ़ के साथ ही मिर्जापुर में इसका निर्माण कराया जा रहा है।
180 हेक्टेयर में 5.39 करोड़ रुपये से मां विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क विकसित किया जा रहा है। 4.7 किलोमीटर क्षेत्रफल को दो जोन में बांटकर लोहे की जाली से घेर दिया गया है। मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर मुख्य गेट तैयार किया जा रहा है।
गेट से अंदर प्रवेश करते ही विजिटर जोन में पर्यटकों को भविष्य में एक बड़ा फव्वारा नजर आएगा। जिसके चारों तरफ गोलाकार रास्ते बनाए जाएंगे। दक्षिण तरफ बटरफ्लाई व पूरब तरफ आठ तरह के हट, कैंटीन, बर्डिंग एरिया और बच्चों के लिए पार्क बनाए जाएंगे। इसमें झूला के साथ बच्चों के मनोरंजन के कई उपकरण रहेंगे। नेचुरल जोन में बटरफ्लाई पार्क तैयार किया जा रहा है। इसके आगे हर्बल गार्डेन तैयार हो रहा है। इसमें तरह-तरह के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।