फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ma vindhyanchal door will open for worship shopkeeper in vindhyanchal

मां विंध्यवासिनी के कपाट खुलने के संकेत से दुकानदारों में हर्ष

Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ma vindhyanchal door will open for worship shopkeeper in vindhyanchal
विंध्याचल। आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर कपाट खोले जाने की भनक से स्थानीय लोगों के साथ ही दुकानदारों के चेहरे शुक्रवार को खुशी से खिल उठे। 20 मार्च से ही बंद दुकानों के चलते फिर से रोजी-रोटी शुरू होने की आस में स्थानीय दुकानदार अपनी तैयारी में लग गए। वहीं, कोरोना को लेकर दुकानदार भी सजग है। आम श्रद्धालुओं की बात कौन करे स्थानीय लोगों को भी बगैर मास्क के दुकानों में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के पश्चात जहां आस्थाधाम की गलियां सूूनी दिख रहीं थी। वहीं अब मंदिर खुलने को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट्स के दुकानदारों ने श्री विंध्य पंडा समाज के इस फैसले को स्थानीय लोगों के हित में लिए गए फैसले की बात करते हुए इसकी सराहना की है। दुकानदार अपने-अपने दुकानों की साफ-सफाई मे जुट गए हैं। जबकि माला-फूल, प्रसाद व नारियल के आर्डर लिए जाने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने जताया हर्ष
दुकानदार झूलन मोदनवाल का कहना है कि तीन माह से अधिक मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट बंद होने से सभी के सामने रोजी-रोटी के संकट खड़े हो गए थे। मंदिर खुलने परिवार का भरण पोषण करने में आसानी होगी। वहीं दुकानदार सल्लन रावत ने कहा कि वैश्विक महामारी को लेकर विंध्याचल का आमजन जागरुक हैं। मंदिर खुलने के बाद दुकानों पर भी आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन कराया जाएगा। इसके अलावा रवि अग्रहरि ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही आस्थाधाम विंध्याचल की गलियो में स्थित दुकाने बंद चल रही थी। मंदिर कपाट खुलने से सभी के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। विकास चौरसिया का कहना है कि कोरोना को देखते हुए स्थानीय लोगो के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ पर विशेष नजर रखी जाएगी। बगैर मास्क के किसी को भी दुकान मे घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed