फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Luna rider father-son died due to pickup

पिकअप के धक्के से लूना सवार पिता-पुत्र की मौत

Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Luna rider father-son died due to pickup
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम छह बजे विद्युत सब स्टेशन पड़री के पास पिकअप ने लूना में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे लूना बाइक सवार चार वर्षीय बालक की मौके पर और उसके पिता की मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनहीँ गांव निवासी राजेन्द्र गुप्ता (40) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता लूना से अपने पुत्र शुभम (4) व गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (25) पुत्र नंदलाल सिंह के साथ पड़री बाजार आया था। शाम को वह बाजार से अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही विद्युत सब स्टेशन पड़री के पास पहुंचा तभी चुनार से मिर्जापुर की तरफ आ रही पिकअप ने लूना में धक्का मार दिया। इससे लूना सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुचीं पड़री पुलिस तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गई। जहां इलाज के दौरान डाक्टर ने चार वर्षीय बालक शुभम को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल धीरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र गुप्ता दोनों को अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार सिंह ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने राजेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक की मां समेत घर के अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष पड़री मनोज कुमार पांडेय ने बताया की तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पिकअप की तलाश की जा रही है। जल्द ही पिकअप व चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed