फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur young man encountered woman on road and placed 80000 rupees along with two flowers into

मिर्जापुर: रास्ते में मिला युवक, झोले में रख दिए 80 हजार रुपये और दो फूल; महिला रह गई हैरान

Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
सार

जिगना क्षेत्र के बिरोही गांव में एक अज्ञात युवक ने महिला के झोले में दो फूलों के साथ 80 हजार रुपये रख दिए और पैर छूकर वहां से भाग गया। घर पहुंचने पर महिला को रकम की जानकारी हुई। रुपये के मालिक का पता नहीं चलने पर परिवार ने पूरी धनराशि वीरभद्र मंदिर में दान कर दी।

विज्ञापन
Mirzapur young man encountered woman on road and placed 80000 rupees along with two flowers into
मिर्जापुर - फोटो : Instagram/@incrediblemirzapur

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव के पास मंगलवार शाम एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। दवा लेकर घर लौट रही एक महिला के झोले में एक अज्ञात युवक ने दो फूलों के साथ 80 हजार रुपये रख दिए। इसके बाद युवक महिला के पैर छूकर ‘भाभी प्रणाम’ कहकर वहां से भाग गया। घर पहुंचने पर झोले में इतनी बड़ी रकम देखकर महिला और उसके परिवार के लोग हैरान रह गए। रुपये के मालिक का पता नहीं चलने पर परिवार ने पूरी धनराशि गांव के वीरभद्र मंदिर में दान कर दी।

विज्ञापन


बिरोही गांव निवासी सीमा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि वह सोमवार को दवा लेने मिर्जापुर गई थीं। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह मिर्जापुर स्थित शीतला मंदिर से ऑटो से घर लौट रही थीं। बिरोही गेट पर उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रसाद लेने से किया मना तो झोले में रख दिए रुपये
सीमा देवी के अनुसार, इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने उन्हें ‘भाभी जी, प्रसाद ले लीजिए’ कहते हुए कुछ देने की कोशिश की। सीमा देवी ने प्रसाद लेने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उनके झोले में दो फूल और 80 हजार रुपये रख दिए। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, युवक उनके पैर छूकर ‘भाभी प्रणाम’ कहते हुए वहां से भाग गया।

झोला खोला तो रकम देखकर रह गईं हैरान
घर पहुंचने के बाद सीमा देवी ने जब अपना झोला देखा तो उसमें दो फूलों के साथ 80 हजार रुपये रखे मिले। अचानक इतनी बड़ी रकम मिलने से वह हैरान रह गईं। उन्होंने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग भी असमंजस में पड़ गए। कुछ ही देर में घटना की चर्चा पूरे गांव में फैल गई।

मालिक नहीं आया तो मंदिर में दान कर दी रकम
परिवार के राजा यादव ने बताया कि रुपये जिसके भी हैं, वह अपनी पहचान बताकर धनराशि ले सकता है। परिवार की ओर से धनराशि के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सामने नहीं आया। इसके बाद रुपये वीरभद्र मंदिर में दान करने का निर्णय लिया गया।
मंदिर के व्यवस्थापक शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात ग्रामीणों की मौजूदगी में राजा यादव ने पूरी 80 हजार रुपये की धनराशि मंदिर को दान कर दी। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed