फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   lovers committed suicide by jumping in front of train in Jigana at mirzapur

UP: प्रेमी- प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर खुद को किया मौत के हवाले, परिजनों को साथ रहने पर नहीं थी कोई आपत्ति

Sat, 12 Jul 2025 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:15 PM IST
सार

Mirzapur News: प्रयागराज निवासी प्रेमी- प्रेमिका ने जिगना में ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों का कहना है कि उनके साथ रहने पर हमें कोई आपत्ति नहीं थी। 

विज्ञापन
lovers committed suicide by jumping in front of train in Jigana at mirzapur
जिगना थाने पर जुटे मृत प्रेमी- प्रेमिका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के चडेरु चौकठा के पास डाउन लाइन रेल पटरी पर शुक्रवार की रात प्रेमी- प्रेमिका ने आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख- पुकार मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के महेवाकला गांव निवासी शुभम सोनकर (23) पुत्र नंदलाल इसी थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी अंजली देवी (20) पुत्री राजेश वर्मा आपस में प्रेम करते थे। 13 मई से ही एक साथ दिल्ली रह रहते थे। शुभम के पिता ने बताया कि छह जुलाई को शुभम घर आया। शुक्रवार की शाम पांच बजे बड़े भाई सत्यम सोनकर से दिल्ली जाने के लिए किराया व खर्चा लिया। प्रेमिका अंजली को कहां रखा था, यह दोनों परिवार को पता नहीं था। 
विज्ञापन


इधर, जिगना थाना क्षेत्र के चडेरुचौकठा के पास डाउन लाइन पर रात 11 बजे ट्रेन के सामने दोनों लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जिगना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटवाया। युवक के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन में आ रहे हैं बनारस तो रखें इन बातों का ध्यान, काशी की यात्रा हो जाएगी आसान

घरवालों ने बताई ये बात

शनिवार की सुबह दोनों के परिजन थाने पहुंचे। युवती के पिता राजेश व युवक के पिता नंदलाल का कहना है कि दोनों एक साथ रह रहे थे। किसी को आपत्ति नहीं थी, लेकिन ऐसा कदम क्यों उठाया समझ के परे है। युवक तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। युवती दो भाई चार बहनो में तीसरे नंबर की थी। युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी के साथ ही आईटीआई भी कर रहा था। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। युवक की मां रामादेवी व युवती की मां कुसुम देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी- प्रेमिका का ट्रेन से कटने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed