{"_id":"67bf64693cfb62c9cc045b7b","slug":"lost-rs-80-thousand-in-online-game-sold-mothers-jewelery-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130247-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऑनलाइन गेम में गंवाए 80 हजार, बेच दिए मां के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऑनलाइन गेम में गंवाए 80 हजार, बेच दिए मां के जेवर
विज्ञापन
अदलहाट। अगर आपके बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है, तो सावधान हो जाइए। अदलहाट क्षेत्र के एक गांव के छात्र ने ऑनलाइन अल्ट्राविन गेम खेलने के चक्कर 80 हजार रुपये गवां दिए। इसके बाद कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी मां के जेवर बेच दिया।
मामले की जानकारी होने पर माता-पिता के होश उड़ गए। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव छात्र के पिता एक सरकारी विभाग में तैनात हैं। छात्र को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है। माता-पिता के मना करने के बाद भी मोबाइल पर ऑनलाइन अल्ट्राविन गेम खेलता था। पैसे कमाने के चक्कर में वह उसमें फंसता गया और 10 हजार रुपये हार गया। अपने रुपये वापस पाने के चक्कर में छात्र ने अपनी मां के जेवर 80 हजार रुपये में बेच दिया।
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। पता चला कि बेटे ने घर के जेवर बेच दिया है और गेम में पैसा हार गया है। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गेम खेलकर पैसा हारने के मामले में छात्र की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।