फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lord Jagannath returns from Vanvihar tour, sits on the throne

Mirzapur News: वनविहार भ्रमण कर लौटे भगवान जगन्नाथ, सिंहासन पर हुए विराजमान

Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath returns from Vanvihar tour, sits on the throne
बलभद्र सुभद्रा के साथ योगेश्वर भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय ठाकुर जी के मेले का रविवार की भोर सूर्योदय से पूर्व समापन हो गया। भगवान जगन्नाथ की अद्वितीय छवि मंदिर स्थित गर्भ गृह में सिंहासन पर विराजमान हो गई। श्री राधा कृष्ण सेवा स्थल समिति सत्यानगंज स्थित मंदिर पहुंचने से पूर्व शनिवार की देर रात तक स्वर्गीय श्री नाथ जी साहू के आवास पर चले भजन कीर्तन कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान कजली और सोहर का मुकाबला भी हुआ। रात की अंतिम आरती पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय द्वारा की गई। नगर क्षेत्र के गोला कन्हैयालाल साहु की कोठी से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बलभद्र सुभद्रा के साथ स्वर्गीय श्री नाथ जी साहू के आवास पर जयकारे के साथ पहुंची। वहां सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धा में शीश झुका कर भगवान जगन्नाथ की अद्वितीय छवि के दर्शन किए। पूजन के उपरांत कलाकारों ने सोहर, भजन और भक्ति गीतों की अद्भुत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े भजन, गीत गाए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। सेवा स्थल समिति के मंत्री राज कुमार अग्रहरि द्वारा रथयात्रा मेले के समापन की घोषणा की गई तथा सकुशल मेला संपन्न होने पर लोगों का आभार जताया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, कंदर्प आनंद गुप्त, पारसनाथ केसरी, विजय अग्रहरी वैद्य, सुनील कुमार अग्रहरि, आशीष कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed