फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lok Narayan Singh was elected unopposed as the chairman

निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए लोक नारायण सिंह

Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lok Narayan Singh was elected unopposed as the chairman
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर-सोनभद्र के सभापति पद पर बृहस्पतिवार को सीखड़ विकास खंड के केलाबेला साधन सहकारी समिति के प्रतिनिधि लोक नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सभापति पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। निर्वाचन अधिकारी (अपर जिलाधिकारी) शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

सभापति पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र में डोली गुप्ता, सीता देवी को प्रस्तावक व जयप्रकाश व राममिलन सिंह को अनुमोदक बनाया गया था। निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर जिला सहकारी बैंक के उपसभापति अमित कुमार सिंह के अलावा प्रबंध समिति के सदस्यों प्रमोद कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, पारस नाथ सिंह, सिताबी देवी, पूर्व संचालक अनिल कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। चुनाव को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

उधर, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर- सोनभद्र के सभापति पद पर लोक नारायण सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने पर राज्यसभा सांसद रामसकल व पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने जिला सहकारी बैंक पहुंचकर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनेन्द्र पांडेय, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, शिवशरण राय, प्रणेश प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, राजीव दूबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर लोक नारायण सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभागार पहुंचकर संचालक मंडल के उप सभापति व सदस्यों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि यह किसानों और संचालक मंडल के सदस्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर क्षेत्र के किसानों का उत्थान व विकास किया जाएगा। इस दौरान उप सभापति अमित कुमार सिंह, डोली गुप्ता, सीता देवी, पारसनाथ सिंह, अरुणेश कुमार सिंह, जयप्रकाश, रमाकांत सिंह, राममिलन सिंह, सिताबी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed