{"_id":"5eb43bd08ebc3e904a749455","slug":"lockdown-violation-ritual-performed-in-vindhychal-mandir-mirzapur-news-vns5238237194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाएन का उल्लंघनङ माता का कराया चरण स्पर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाएन का उल्लंघनङ माता का कराया चरण स्पर्श
विज्ञापन
मां विन्ध्वासिनी मंदिर में कराया चरण स्पर्श, जांच को पहुंचे सीओ
लॉक डाउन के चलते मां विन्ध्यवासिनी मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद है
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विंध्याचल। लॉक डाउन में मां विंध्यवासिनी का मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए बन्द है। इसके बाद भी गुरुवार को रात में गर्भगृह में किसी दर्शनार्थी को चरण स्पर्श कराकर दर्शन कराया गया। लोगो ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की । शिकायत पर सीओ सिटी मामले की जांच करने पहुंचे।
कोरोना वायरस संक्त्रस्मण के चलते लाक डाउन किए जाने पर मां विंध्यवासिनी मंदिर को भी आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया। मंदिर में कोई दर्शन पूजन न कर सके इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। मंदिर में सिर्फ आरती होती है। आम दर्शनार्थियों के दर्शन पर रोक के बाद भी गुरुवार की रात को किसी पुरोहित ने अपने परिचित को चरण स्पर्श कराकर दर्शन कराया । इसके बाद अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम और पुलिस अधीक्षक से की। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर सिंह ने सीओ सिटी को मामले की जांच करने के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।