फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Load testing of bridge started by erecting four trucks of 80 tons

80 टन के चार ट्रक खड़ी कर शुरु हुई पुल की लोड टेस्टिंग

Wed, 17 Mar 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Load testing of bridge started by erecting four trucks of 80 tons
मिर्जापुर। शास्त्री पुल पर बुधवार से लोड टेस्टिंग शुरू हो गई। पुल पर गिट्टी लदे चार ट्रकों को खड़ा कराया गया। 24 घंटे बाद जांच कर पुल की हालत को लेकर अंतिम निर्णय आएगा। लोड टेस्टिंग के लिए पूर्ण रूप से आवागमन पर रोक के आदेश को पलटते हुए सोमवार को पैदल यात्रा की छूट दे दी गई। लोड टेस्टिंग के लिए शास्त्री पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मंगलवार को पुल के नीचे लोड नापने की मशीन लगा दी गई है। 24 घंटे तक बिना वाहनों के आवागमन के पुल पर पड़ने वाले लोड की गणना की गई। बुधवार की सुबह 80 टन के गिट्टी लदे चार ट्रकों को खड़ा किया गया। 24 घंटे तक लोड से पड़ने वाले असर की गणना की जाएगी। इसके बाद गुरुवार की सुबह 11 बजे ट्रकों को हटाकर 24 घंटे लोड की गणना की जाएगी। लोड टेस्टिंग के दौरान पैदल यात्री आतेजाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed