फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   List of 19 schools released for National Achievement Survey

Mirzapur News: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए 19 विद्यालयों की सूची जारी

Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
List of 19 schools released for National Achievement Survey
मिर्जापुर। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (नैस) के लिए जिले के 19 विद्यालयों की सूची जारी की गई है। सर्वे चार दिसंबर को होगा। नियमानुसार इन 19 विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय का चयन सर्वे के लिए अंतिम क्षणों में किया जाएगा। उसी विद्यालय के कक्षा तीन से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर जिले में 3500 शिक्षण संस्थान अपलोड हैं। इनमें 1806 परिषदीय विद्यालयों के अलावा माध्यमिक विद्यालय, मदरसा व तकनीकी संस्थान शामिल हैं। नैस के लिए इन सभी शिक्षण संस्थाओं के नाम उपलब्ध कराए गए हैं। सर्वे इन्हीं में से अंतिम समय में किन्हीं एक का किया जाएगा। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नैस के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को जानकारी दे दी गई है। सभी संस्थाओं में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में जिस संस्था का चयन किया जाएगा, उसकी जानकारी भी संबंधित संस्था को दे दी जाएगी। हालांकि, उस संस्था को भी यह सूचना समय से ही अलग से भेजी जाएगी। इस सर्वे से संस्था में हो रही पढ़ाई व विद्यार्थियों के मानसिक स्तर का आंकलन कर उसको और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed