फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor worth Rs 50 lakh recovered from DCM, interstate smuggler arrested

Mirzapur News: डीसीएम से 50 लाख की शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 50 lakh recovered from DCM, interstate smuggler arrested
मिर्जापुर। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब लादकर जा रहे डीसीएम को अदलहाट पुुलिस ने कौड़िया कला के कुहू ग्राहक सेवा केंद्र के पास से मंगलवार को पकड़ लिया। पुलिस ने डीसीएम से 370 पेटी शराब बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी नितेश सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र से होकर शराब लदी डीसीएम जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण हेड कांस्टेबल पंकज दुबे, सर्विलांस प्रभारी मानवेंद्र कुमार सिंह के साथ कौड़िया कला के कुहू ग्राहक सेवा केंद्र के पास डीसीएम का इंतजार करने लगे। उस दौरान डीसीएम आने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि डीसीएम पर गलत नंबर प्लेट लगा था। पुलिस ने डीसीएम चालक रवि वर्मा निवासी शंकरपुर छावनी थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 370 पेटियों में भरी 3300 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। एएसपी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अंग्रेजी शराब हरियाणा के सोनीपत से झारखंड ले जाकर ऊंचे दाम पर बिक्री कर देता है। उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पहले वाहन का नंबर प्लेट बदल देता है, ताकि पकड़ा न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed