फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor shop salesman beaten up and 90 thousand rupees snatched

Mirzapur News: शराब की दुकान के सेल्समैन की पिटाई कर 90 हजार छीने

Sun, 28 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman beaten up and 90 thousand rupees snatched
पड़री। गढ़ैया नाला के पास स्थित देशी शराब की दुकान शुुक्रवार की रात बंद कर घर जा रहे दो सेल्समैन भाई की रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने पिटाई कर 90 हजार रुपये छीन लिया। सेल्समैन के परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ैया नाला के पास पप्पू सोनकर की लाइसेंसी देशी शराब की दुकान है। वहां महेवा गांव निवासी सगे भाई कोमल सोनकर व राजमन सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। शुक्रवार को रात 10 बजे के बाद दुकान बंद कर दोनों भाई बाइक से अपने घर महेवा जा रहे थे। रास्ते में अकसौली गांव के पास से पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला कर पिटाई कर दी और शराब की बिक्री के 90 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट का मामला है। छिनैती की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed