फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lineman scorched by current dies during treatment

करंट से झुलसे लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत

Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lineman scorched by current dies during treatment
विद्युत उपकेंद्र के खराडीह फीडर से संबंधित खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलसे लाइनमैन की तीन माह बाद उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता पडरवा गांव निवासी बबुन्दर (30) राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन का काम करते थे। विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ से संबंधित खोराडीह फीडर की लाइन तीन अगस्त को खराब हो गयी थी। उसे ठीक करने के लिए शट डाउन लेने के बाद खंभा पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी बीच पावर हाउस से अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गयी। इससे बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे लाइनमैन बबुन्दर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। वे खंभे से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी अस्पताल में भर्ती लाइनमैन का तीन माह से इलाज चल रहा था। उनकी बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed