फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Line on shop in the morning as the liquor store opened

शराब की दुकान खुलते ही सुबह लग गई लाइन

Mon, 04 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Line on shop  in the morning as the liquor store opened
मिर्जापुर। 40 दिनों से चल रहे लाकडाउन के बाद सोमवार से शुरू हुए तीसरे चरण के लाकडाउन के तीसरे चरण के प्रथम दिन सोमवार को शासन के आदेश पर जब शराब की दुकानें खुलीं तो कुछेक दुकानों को छोड़ दें तो अधिकांश दुकानों पर लोगों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए हर दुकान पर पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन

लाकडाउन में अन्य दुकानों की तरह शराब की दुकान भी बंद थी। तीसरे चरण में शासन ने राजस्व पूर्ति के लिए सभी शराब की दुकानों को नियम और शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी। सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक दुकानों को खोला जाना है। रविवार की रात से ही आदेश जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दुकानों के खुुलने की जानकारी लेने लगे। सोमवार की सुबह जिले में दुकानें खुलीं तो लोग शराब लेने के लिए टूट पड़े। इसके लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता कहीं नहीं दिखा। दोपहर में दुकानों पर लोगों की आवाजाही कम हुई। चुनार, सीओ सुशील कुमार यादव ने सुबह देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तब दुकानें खुली तो अधिकाशं दुकानों में स्टाक खाली दिखा। इसका कारण रहा की दुकानों से लाकडाउन के दौरान ही चोरी-छिपे शराब को निकालकर बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
दुकान खुलने पर लोगों में आक्रोश
मिर्जापुर। जिला आरेंज जोन में होने के बाद भी मेडिकल के बाद सिर्फ शराब की दुकानों को खोलेे जोन को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। लोगों को कहना था कि जिले में काफी दिनों से कोई संक्रमित नहीं हुआ है। जिला आरेंज जोन में है। नियमित किराना और अन्य दुकानें खोलने का आदेश है, पर जिला प्रशासन उन दुकानों को नहीं खोल रहा है। शराब से गृह कलह, चोरी, मारपीट आदि की घटनाएं बढ़ने की आशंका है, इसके बाद भी शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है।

.......................
शराब लेने गए लोगों को दुकानदार ने दिया फूल
मिर्जापुर। शराब पीना गलत माना जाता है, पर दुकानदार के लिए तो ग्राहक भगवान होता है। ऐसे में सोमवार को जब शराब की दुकान खुली तो शराब के दुकानदार ने ग्राहक को फूल दिया। सुबह 10 बजे नगर के डाकघर के सामने स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर लोग लाइन लगाकर शराब लेने पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद दुकानदार ने पहले लाइन में लगे पांच लोगों को फूल देकर स्वागत किया। दुकानदार का कहना था कि 40 दिन बाद दुकान खुुली है। बिक्री न होने से रोजी-रोटी का संकट था। ऐसे में पांच ग्राहकों का फूल देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed