फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Like cutting a cake of longevity

केक काटकर लंबी उम्र की कामना

Fri, 18 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 18 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Like cutting a cake of longevity
नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मोदी के 66 वें वर्ष में प्रवेश करने पर भाजपाजनों ने केक काटा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


 भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर सिंह ने कहा कि सहज, सरल और व्यक्तित्व के धनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में जन नेता के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अब विश्वास होने लगा है कि अब अपना देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु की कामना किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के  दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उमेश गुप्ता, आशुकांत चुनाहे, विद्या तिवारी्, विष्णु सोनकर, संजय श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी आदि शामिल थे। उत्तर प्रदेश तौलिक साहू महासभा के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष रविकृष्ण साहू के आवास घंटाघर पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उदयशंकर, भोला नाथ साहू, रविकृष्ण गुप्ता, सतीश साहू , संजय साहू, अजय साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विंध्याचल में नमामि गंगे के जिला संयोजक मनोरथ द्विवेदी के नेतृत्व में विंध्याचल के दीवान घाट पर गंगा आरती-पूजन कर मोदी के दीर्घायु की कामना की गई।भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला मंत्री अभय मिश्र, रामानंद तिवारी, लाल बहादुर निषाद, धर्मेश पांडेय, अमित उपाध्याय, लक्ष्मण निषाद आदि शामिल रहे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला मंत्री के आवास के समीप स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन कर मोदी के दीर्घायु के लिए कामना किया।


 जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान अखिलेश अग्रहरि, धनंजय त्रिपाठी, अभय मिश्र, श्याम सिंह, अमित चंदेल, रजनीकांत राय, सुरेश त्रिपाठी, सर्वजीत शुक्ल, सुरेश जायसवाल, सोनू दूबे, सुशील विश्वकर्मा, धर्मजीत शुक्ल, रवि पुरवार, संजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed