फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lightning wreaks havoc Two sisters die in Mirzapur five people get burnt up accident

UP: मिर्जापुर में सात लोगों पर गिरी बिजली...दो बहनों की मौत, पांच लोग झुलसे; सीएम योगी ने जताई संवेदना

Wed, 28 May 2025 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 May 2025 03:57 PM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की माैत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पास-पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीएम योगी ने अपनी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
Lightning wreaks havoc Two sisters die in Mirzapur five people get burnt up accident
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे घायलों को पहुंचाया गया। हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने समय रहते सभी का इलाज शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




हलिया थाना क्षेत्र के नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में बुधवार की दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे से पहले भुक्तभोगी परिवार और पास-पड़ोस के लोग घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। तड़तड़ाहट और चीख-पुकार सुन भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवा मजरे में बुधवार की दोपहर हल्की बूंदा बादी के बीच बिजली गिरने से हैंडपंप के पास खेल रही दो बहनों की मौत हो गई। वहां से 500 मीटर दूर नीम के पेड़ के नीचे बैठे सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार यादव ने दैवी आपदा से मदद का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवां मजरा निवास संतोष की खुशबू (10) व साधना (9) हैंडपंप के पास खेल रही थी। उसी दौरान हैंडपंप पर बिजली गिरने से चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर नीम के पेड़ के नीचे पत्थर पर बैठी फूल कुमारी (25), जागृति (3), रानी (10), सोनम (15), अमन (5), लल्लू (3), साधना (14) झुलस गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा है।



चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने बताया कि बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। सात लोग झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीम ने बिजली से झुलसे हुए लोगों का उपचार के लिए चिकित्सक को निर्देशित करते हुए बताया कि मृतक को दैवी आपदा कोष से चार लाख रुपये व झुलसे लोगों को 5400 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन

सीएम ने जताई संवेदना

सीएम योगी ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर अपनी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने एक्स पर मीरजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने और आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed