फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lightning fell on SP residence, constable stunned

एसपी आवास पर गिरी बिजली, सिपाही अचेत

Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lightning fell on SP residence, constable stunned
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां स्थित पुलिस अधीक्षक आवास पर बुधवार की दोपहर बिजली गिरने से मीडिया सेल में कार्य कर रहा एक सिपाही अचेत हो गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार आया। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी आवास में ही मीडिया सेल का कार्यालय है। दोपहर में बारिश हो रही थी। मीडिया सेल में कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरी। बिजली गिरने पर मीडिया सेल में कार्य कर रहे सिपाही आशीष कुमार यादव (28) निवासी आजमगढ़ अचेत हो गए। उस समय आशीष कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरने से कप्यूटर का यूपीएस जल गया। माउस फट गया। झटके से आशीष कपकपी होने लगी। वह अचेत हो गए। मीडिया सेल प्रभारी नीरज पाठक अन्य सिपाहियों के साथ आनन-फानन में उनको उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। शाम साढ़े चार बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंच कर सिपाही का हाल जाना। संयोग था कि बिजली की चपेट में अन्य कोई नहीं आया, या खुल में बिजली नहीं गिरी। नगर में बिजली गिरना भी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed