फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   lift the new born baby

अस्पताल से रेप पीडि़त का बच्चा गायब  

Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीडि़त किशोरी का नवजात बच्चा बुधवार को गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पीडि़त के पिता ने गुरुवार को एसपी से शिकायत कर बच्चे का पता लगाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

 

पड़री थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप के अनुसार युवक, किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 

रात में उसने एक बालक को जन्म दिया। बुधवार की सुबह छह बजे देखरेख के लिए आई किशोरी की भाभी घर चली गई। उसके पिता अस्पताल के बाहर गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक महिला ने किशोरी को ब्रश करने बाहर भेज दिया और फिर बच्चा लेकर भाग गई। खोजबीन करने के बावजूद बच्चा नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने एसपी से गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी कलानिधि नैथानी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पांडेय का कहना है कि प्रसव के बाद बच्चा परिवार के लोगों को सौंप दिया गया था। उसकीरखवाली की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की है।वहीं इस बाबत एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है ‌िककि किशोरी का बच्चा गायब होने के मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed