फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Life lost due to tantrik, father was troubled by inclination towards spirituality

तांत्रिक के चक्कर में गई जान, आध्यात्म के प्रति झुकाव से परेशान थे पिता

Sat, 13 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Life lost due to tantrik, father was troubled by inclination towards spirituality
मिर्जापुर। लापता एमबीबीएस के छात्र का शव गंगा नदी में मिलने के बाद उसके मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया, पर पिता की माने तो उनके पुत्र की जान किसी तांत्रिक के चक्कर में गई है। उनका पुत्र तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया था। इससे उसका झुकाव पढ़ाई में कम होकर पूजा पाठ तंत्र-मंत्र के प्रति अधिक हो गया था। इसके लिए उसे कई बार मना किया, पर वह बार-बार पूजा-पाठ और आध्यात्म की बात करता और वह उससे बाहर नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता मनोज ने बताया कि लापता होने के बाद उसकी बाइक विंध्याचल में मिलने और सीसी टीवी फुटेज में दो बार गंगा नदी में स्नान कर आने-जाने की बात देखकर वे परेशान हो गए थे। परेशान तो तभी हो गए थे तब उसके कमरे का दरवाजा खुला था और वह लापता था। लापता होने से दो दिन पहले फोन पर बात हुई तो बेटे ने बताया कि 56 सौ रुपये में नेपाल से आई रुद्राक्ष की माला खरीदा हूं। इस पर पिता ने कहा कि बच्चे के अच्छे के लिए माता-पिता पूजा करते हैं तुम क्यों परेशान हो रहे हो, क्या आवश्यकता पड़ गई रुद्राक्ष खरीदने की। आध्यत्म में लोग तुम्हें ठग रहे है। पिता ने समझाया कि ज्यादा आध्यात्म के प्रति झुकाव तुम्हारे पढ़ाई को बर्बाद करेगा। पिता ने बताया कि एक दिन फोन कर बताया कि रुद्राभिषेक करना चाहता हूं पर यहां पंडित बहुत पैसा मांगते है। पिछली बार रुद्राभिषेक का पांच हजार रुपये लिए थे। इस बार भी पांच हजार मांग रहे है। पुत्र ने बोला कि वहां पर रुद्राभिषेक कर दीजिए। वह गुरुवार को व्रत रहता था। उसे बोला कि इस उम्र में ज्यादा व्रत नहीं रहना चाहिए। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत का कारण तंत्र मंत्र, पूजा पाठ और तांत्रिक को बताया। तांत्रिक के संपर्क में आने के कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था।
विज्ञापन

डाक्टर बनाने में लगा दी पूरी कमाई, पर खो दिया बेटा
मिर्जापुर। एमबीबीएस के छात्र नवनीत के पिता बिहार के गोपालगंज में मेडिकल की दुकान चलाते है। मां म्यूूजिक टीचर है। नवनीत उनका इकलौता पुत्र था। एक पुत्री पूजा पराशर दिल्ली के महाराज अग्रसेन कालेज के बीटेक कर रही है। पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटे को डाक्टर बनाने के लिए जिंदगी की पूरी कमाई लगा दी। पुत्र को जितने पैसे की जरूरत होती थी। उससे अधिक पैसा उसको देते थे। उम्मीद थी कि बेटा डाक्टर बनने के बाद उनका नाम रोशन करेगा, उनकी सारी परेशानी दूर कर देगा पर किसी तांत्रित के चलते उन्होंने अपने पुत्र को खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed