फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Licensed gun, cash and jewellery stolen from retired inspector's house

Mirzapur News: सेवानिवृत्ति दरोगा के घर से लाइसेंसी बंदूक, नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 27 Sep 2024 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Licensed gun, cash and jewellery stolen from retired inspector's house
राजगढ़। विशनपुरा गांव में बंद पड़े सेवानिवृत्त दरोगा के मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, नकद रुपये और आभूषण उठा ले गए। बुधवार की रात घर पहुंचने पर दरोगा को घटना की जानकारी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह दरोगा ने राजगढ़ थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

विशनपुरा गांव में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के किनारे चंद्रिका मौर्य का मकान है। चंद्रिका मौर्य दरोगा के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनकी पत्नी गाजीपुर में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात है। चंद्रिका ने बताया कि 17 सितंबर को घर में ताला बंद कर गाजीपुर पत्नी के यहां गए थे। बुधवार की रात पत्नी के साथ अपने घर बिशुनपुरा पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। घर में सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को चंद्रिका ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी।तहरीर में उन्होंने बताया है कि चोर घर का ताला 25000 रुपये नकद, एक सोने की चेन, चार अंगूठी, लाइसेंसी बंदूक व कारतूस उठा ले गए। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed