फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Letter written to Railway Minister for construction of underpass on Bela-Baghin-Gangpur route

Mirzapur News: बेला-बगहीं-गांगपुर मार्ग पर अंडर पास बनवाने के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Letter written to Railway Minister for construction of underpass on Bela-Baghin-Gangpur route
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरुषोत्तमपुर बाजार के दक्षिण रामजीपुर–परसिया मुख्य मार्ग के सामने एवं मां शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे दक्षिण दिशा में बेला-बगही-गांगपुर मार्ग पर रेलवे अंडर पास बनवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

अनुप्रिया ने पत्र में कहा है कि रेलवे अंडर पास के निर्माण से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जनहित में प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि देश की व्यस्ततम रेल लाइन दिल्ली-हावड़ा के मध्य प्रयागराज-पंडित दीनदयाल नगर रेल खंड स्थित है। जिले में स्थित कैलहट तथा नरायनपुर रेलवे स्टेशन के मध्य उत्तर दिशा में पुरुषोत्तमपुर बाजार तथा दक्षिण दिशा में मां शिव शंकरी धाम मंदिर लगभग दो किमी दूरी पर स्थित है। पहले यहां के रेल लाइन पर एनएच सात के समपार फाटक माध्यम से आपस में जुड़े थे। परंतु समपार फाटक लगभग 3-4 किमी लंबी रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने और रेल लाइन पार कर आवागमन पर स्थायी रूप से रोक लग जाने से पुरुषोत्तमपुर बाजार तथा मां शिव शंकरी धाम मंदिर क्षेत्रीय गांवों से कट गए हैं। रेलवे ओवर ब्रिज की वजह से पुरुषोत्तमपुर बाजार में आने वाले प्रतापपुर, रामजीपुर, फत्तेपुर, दीक्षितपुर, शिवराजपुर, परसिया, रुपौधा, जगन्नाथपुर, बेलवारी, बिजुरका, रसूलपुर, मानिकपुर, बंगला देवरिया आदि दर्जनों गांव अलग-थलग हो गए हैं। लोगों की आस्था के केंद्र मां शिव शंकरी धाम मंदिर से रेल लाइन पार के बेला, पचेवरा, धरम्मपुर, गांगपुर, भवानीपुर, नियामतपुर, चंदापुर, रामरायपुर आदि कई गांव कट गए हैं। इस स्थान पर वर्तमान में चार रेल लाइनें हो गई हैं तथा एक और रेल लाइन निर्माणाधीन है। इससे रेल लाइन को पैदल पार कर पाना कठिन हो गया है। पत्र में अनुप्रिया ने यह भी लिखा है कि पांचवीं रेल लाइन बन जाने के बाद लोगों की कठिनाई और बढ़ सकती है। इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए अंडर पास का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed