{"_id":"65c937a3a09a897adf0b8fb8","slug":"leopard-found-dead-in-madwa-dhanawal-forest-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-112375-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मड़वा धनावल जंगल में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मड़वा धनावल जंगल में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाॅर्डर पर ड्रमंडगंज रेंज के बंजारी वन कंपार्टमेंट नंबर एक के मड़वा धनावल जंगल में रविवार को सुबह करीब आठ बजे एक नर तेंदुआ मृत अवस्था मिलने पर वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद तेंदुआ के शव को सुखड़ा पौधशाला ले जाया गया। वहां तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। उसके बाद तेंदुआ का वहीं अंतिम संस्कार किया गया।
रविवार को सुबह कुछ ग्रामीण जंगल से दुर्गंध आने पर मौके पर गए तो वहां एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी को दी। चूंकि रेंजर को जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा अधिकारी की परीक्षा ड्यूटी में जाना था। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देने के साथ ही वन दरोगा अभिषेक सिंह तथा वन रक्षक सर्वेश पटेल को वाचरों के साथ मौके पर रवाना किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम को मध्य प्रदेश बार्डर पर मड़वा जंगल में जमीन पर एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा दिखा। कुछ देर बाद वहां उप प्रभागीय वनाधिकारी मुइज्जम शेख भी पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। उसके बाद टीम मृत तेंदुआ के शव को लेकर सुखड़ा पौधशाला पहुंची। वन विभाग की सूचना पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राधे मोहन के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले हुई थी। विसरा जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआर लैब भेजा जाएगा। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई कि हो सकता है तेंदुआ ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाते समय जमीन पर गिर गया हो और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने बताया कि तेंदुआ के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान आदि नहीं थे। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।