फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leaving son and husband, married woman agrees to live with lover

Mirzapur News: पुत्र व पति को छोड़ विवाहिता प्रेमी के संग रहने को राजी

Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leaving son and husband, married woman agrees to live with lover
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन वर्ष के बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को बुलाया। जिसके बाद थाने में हुई पंचायत में विवाहिता प्रेमी के साथ जाने के लिए राजी हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी लगभग तीन वर्ष पहले फिरोजाबाद में हुई थी। युवती बीच-बीच में अपने मायके आती थी। इसी दौरान पड़ोस के गांव के एक युवक से उसका प्रेम हो गया। कुछ दिन पहले विवाहिता अपने मायका आई हुई थी। मौका देखकर अपने तीन वर्षीय पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को दी। दोनों पक्ष राजगढ़ थाना पहुंचे। जहां दोनों पक्ष के लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायत के दौरान विवाहिता अपने प्रेमी साथ रहने के लिए राजी हुई। जिस पर दोनों पक्ष के लोगों की रजामंदी से विवाहिता ने तीन वर्षीय पुत्र को उसके पिता को सौंप दिया। दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना प्रभारी ने बताया की विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री दूसरे के साथ भाग गई है। जिस पर दोनों पक्ष को बुलाया गया था। थाने के बाहर दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में सुलह कर सुलहनामा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed