फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lay iron sheets on the Ganga Ghats

गंगा घाटों पर बिछाएं लोहे की चादरें

Sun, 18 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lay iron sheets on the Ganga Ghats
विंध्याचल। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा ने नवरात्र मेला की प्रगति कार्य की समीक्षा के तहत शनिवार को गंगाघाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। नवरात्र मेला के दौरान बारिश की संभावनाओं को देखते हुए स्नानार्थियों की सुविधा के लिए गंगाघाटों पर करीब पाँच सौ मीटर की दूरी में मजबूत लोहे की चादर बिछाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को यह निर्देश देने के बाद अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को साफ सफाई , प्रकाश व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। कहा कि घाटों पर महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने का स्थान अधिक संख्या में लगाया जाय । श्री विंध्य पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी से कहा कि मन्दिर के चारो तरफ लग रहे खम्भों के ऊपर ध्वज लगवाएं। जिस पर अध्यक्ष ने सहमति देते हुए कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी की सेवा के लिए पण्डा समाज सदैव तत्पर रहता है, इस कार्य को भी श्रद्धापूर्वक किया जाएगा । कॉरिडोर में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि मन्दिर से पक्काघाट जाने वाले मार्ग पर पत्थर के चूरे बिछाएं जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार पैदल चलने में तकलीफ न महसूस हो । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को हवनकुंड तक जाने के लिए सुगम मार्ग व परिक्रमा का भी विकल्प बनाने की बात कही । इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह , मन्दिर सुरक्षा प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ,पीडब्लूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed