फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Law and order has collapsed under this government: Swami Prasad

इस सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त : स्वामी प्रसाद

Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed under this government: Swami Prasad
चुनार के चेराकेपुरा गांव में युवक की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व मंत्री स्वामी प्र
चुनार। थाना क्षेत्र के चेराकेपुरा गांव में बुधवार को पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्राणघातक हमले में घायल युवक की मौत पर उसके घर जाकर शोक जताया। कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी निर्भीक होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज देश-प्रदेश में दलित, पिछड़े वर्ग की बालिकाएं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आएं दिन इनके साथ घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री के महिला सुरक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है। पूर्व मंत्री से मौके पर मौजूद परिवार व गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। घटना के आरोपी भी इसमें शामिल हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय इनको संरक्षण दे रही है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लगा तो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की राजधानी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों घर के सामने स्थित गली में तेज बाइक लेकर जाने का विरोध करने के अगले दिन मनबढ़ युवकों ने गिरोह के साथ घर पर चढ़कर महिला, परिवार व अन्य लोगों पर प्राणघातक हमला किया था। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक रविचंद्र मौर्य की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री, व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनको न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने जिले के पुलिस उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले में कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने को कहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, डॉ आर. के. मौर्या, पवन मौर्या, चेतनरायन मौर्या, शैलेंद्र मौर्या, राजकुमार मौर्या, इंद्र बहादुर मौर्या, अजय मौर्या सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed