{"_id":"6a496232f1275c598607dbd1","slug":"launch-of-vindhya-food-corner-women-from-self-help-groups-to-gain-self-employment-opportunities-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156677-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य फूड कॉर्नर का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य फूड कॉर्नर का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
विज्ञापन
-ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, बैंक परिसर में शुरू हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शनिवार को विंध्य फूड कॉर्नर का शुभारंभ किया गया। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक परिसर में दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह, बरईपुर की अध्यक्ष सीमा देवी फूड कॉर्नर का संचालन करेंगी।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि करेंगे, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती देंगे। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर सेवा के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीएनएम देवेंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत, नीलेश सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं मौजूद रहीं।