फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lathi-sticks were used in the dispute, FIR registered against 20 people.

Mirzapur News: विवाद में चले लाठी-डंडे, 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lathi-sticks were used in the dispute, FIR registered against 20 people.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के टांड़ गांव में मंगलवार की शाम को दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। एक पक्ष से बबुंदर दुबे ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम को विपक्षी आए और रास्ता रोकने के लिए गिट्टी गिराने लगे। पत्नी गीता देवी ने मना किया तो विपक्षी सूर्यकांत दुबे ने तलवार से पत्नी के गले पर मारा। पप्पू दुबे ने पुत्र राहुल के सिर पर लाइसेंसी राइफल के बट से मारा। पत्नी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी है। राजस्व अधिकारियों ने रास्ता बनाने से मना किया था पर विपक्षी गिट्टी गिराने लगे। दूसरे पक्ष से संतोष दुबे ने तहरीर केकर बताया कि बड़े पिता का पुत्र रामअनुज घर पर काम कराने के लिए गिट्टी गिरा रहा था। तभी विपक्षी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिए। रामअनुज को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि संतोष दुबे की तहरीर पर भुनेश्वर दुबे, हृदय दुबे, राहुल दुबे, रोहित दुबे, संजय दुबे, जयशंकर, विकास, विवेक, मयंक, अर्पित, ओमप्रकाश व दो अन्य और बबुंदर दुबे की तहरीर पर सूर्यकांत दुबे, रामअनुज, पप्पू, सूर्यमणि, रत्नेश, विमला देवी व संतों दुबे पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed