फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Landlord booked for culpable homicide not amounting to murder

मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Landlord booked for culpable homicide not amounting to murder
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार की दोपहर बाद मकान निर्माण के दौरान लकड़ी का पैठ टूटने से दूसरे मंजिल से गिरकर राजगीर के मौत मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरा गांव में विजय नाथ शर्मा के मकान में दूसरे मंजिल पर रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर पड़ोस के गांव बसेवरा मिश्रपुर का निवासी राजमिस्त्री राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र राजपति भी कार्य कर रहा था। वह दूसरे मंजिल पर लकड़ी के पैठ पर चढ़ा था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे लकड़ी का पैठ टूट गया। इससे राजेंद्र प्रसाद की गिरकर मौत हो गई। मृतक के भाई सुग्रीव पुत्र ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसका छोटा भाई राजेंद्र प्रसाद खैरा गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के मकान मे राजमिस्त्री का काम करने गया था। मकान मालिक के लापरवाही से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed