फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land mafia faces bloom

भूमाफियाओं के चेहरे खिले

Thu, 26 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Land mafia faces bloom
भरुहना स्थित लक्ष्मणपुरी कालोनी।
शासन द्वारा कब्जे की जमीन को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव लाने की जानकारी होते ही भूमाफियाओं के चेहरे खिल उठे हैं। भूमाफिया ने बगैर रोकटोक के सरकारी गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया ताकि फरमान आते ही उन्हें काफी कम दम में जमीन का मालिकाना हक मिल सके। जबकि उधर गरीब तबका इससे परेशान हैं। उसे डर है कि कहीं उनकी जमीनों पर भूमाफिया काबिज न हो जाएं।
विज्ञापन


शासन द्वारा पट्टे पर दी गई जमीन तथा अवैध कालोनियों को कब्जे की जमीन को फ्री होल्ड कर कब्जेदार को मालिकाना हक दिए जाने का प्रस्ताव लाने की जानकारी होते ही भूमि माफियाओं के खुशी का ठिकाना नहीं है। भूमाफियाओं ने जमीन हड़पो की नीति के तहत सरकारी गैर सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। उनको लग रहा है कि शासन द्वारा फरमान जारी होते ही राजस्व विभाग उनसे सरकारी रेट पर जमीन का मुआवजा लेगा। इससे उन्हें जरा सा रिस्क लेेने में करोड़ों का फायदा होगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह जमीन पर कब्जा जमाते हुए प्लाटिंग कर लोगों को लाखों रुपये में बेचने का काम कर रहे हैं। इससे गरीबों की जमीनें अब खतरे पड़ गई हैं।  शासन के इस निर्णय से गरीबों एवं आम लोगों को परेशानी होने लगी है। लोग उनकी जमीन तथा जंगलों को काट कर जमीन हथियाने लगे हैं। शासन द्वारा अगर यह फरमान जारी किया गया तो गरीबों को कम भूमाफियाओं को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में आवास विकास परिषद की कालोनी ही वैध है। इसके अलावा जनपद में मौजूद 40 से अधिक कालोनियां अवैध हैं। जिनको भूमाफियाओं ने काफी कम दाम पर खरीद कर प्लाटिंग किया है। विकास प्राधिकरण विंध्याचल परिक्षेत्र की माने तो जिले में 40 से अधिक कालोनियों अवैध हैं। इनका चिह्नीकरण कर कार्रवाई की जाएगी। भरूहना स्थित लक्ष्मण पुरम कालोनी के उपेंद्र प्रकाश द्विवेदी का कहना कि शासन ने अगर ऐसा कोई फरमान जारी किया है तो वह जनता के हित में है। इससे जनता का फायदा ही होगा। ऐसे निर्णय लेने चाहिए।


शिवसंपत शुक्ला का कहना है कि शासन ने जो निर्णय लिया है वह सोच समझ कर ही लिया होगा। इससे लोगों का लाभ ही है। हरिशंकर पाठक का कहना है शासन ने जनता के हित में फैसला लिया है। जहां तक चुनावी लालीपाप देने की बात है तो हर दल कुछ न कुछ करता रहा है कि इसमें परेशान होने की बात नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed