फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   land dispute in mirzapur woman dead body reached home after postmartem

जमीन विवादः पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव पहुंचा घर, पुत्र की हालत नाजुक

Thu, 02 Jul 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
land dispute in mirzapur woman dead body reached home after postmartem
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में सोमवार की सुबह जमीन कब्जे के विरोध करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को उसका शव घर पहुंचा। शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्टा हो गई। एसडीएम और सीओ चुनार ने परिजनों के ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। महिला के पुत्र की अभी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

ईश्वरपट्टी गांव निवासी छोटेलाल भारती ने 28 वर्ष पहले मिश्रपुरा निवासी अछैवर सिंह से कछवां-चुनार मार्ग पर एक बिस्वा जमीन का बैनाम कराया था। सोमवार को जमीन पर जय कृष्ण पक्ष के लोग पहुंच कर नींच की खोदाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छोटेलाल की पत्नी 45 वर्षीय मीना देवी झुलसने लगी। उसे बचाने में उनका पुत्र 15 वर्षीय अंकित भी झुलस गया। झुलसी महिला की मंगलवार को ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका और उसके पुत्र का बुधवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर आया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान नीलम शुक्ला और प्रधानपति लालजी शुक्ला ने परिजनों की मांग को एसडीएम चुनार को सौंपा। परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा, 10 बिस्वा जमीन, विवादित जमीन पर कब्जा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर ने पत्रक को मुख्यमंत्री के पास भेजकर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। एकलव्य सेना के दीपक ने चेतावनी दिया कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सीओ सुशील कुमार यादव, चुुनार, कछवां पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed