फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lalganj SHO deputed in polic line

पिटाई मामले में लालगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lalganj SHO deputed in polic line
मिर्जापुर। लालगंज थाने में दो युवकों की पिटाई मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पीड़ितों का मेडिकल कराया गया। मामले में उनके परिजनों और ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग को देेखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने लालगंज थानाध्यक्ष हेमंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुआ था। इसमें एक पक्ष ने कार से कुचलकर धक्का मारने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों का आरोप है कि सत्ता के संरक्षण में पुलिस ने उनके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर पिटाई किया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। दोनों पक्षों के लोगों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को ब्राहृमण समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास धरना देकर लालगंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर उनका मेडिकल कराया गया। अभी एक्सरे नहीं हो सका है। मामले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए लालगंज थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed