फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of farmer's house

किसान के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of farmer's house
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अंतर्गत लूसा गांव में शुक्रवार की रात एक किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर मिलने पर राजगढ़ पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

लूसा गांव निवासी मुन्ना लाल पाल पुत्र सोमारू पाल अपने गांव से कुछ दूर पोखरौध पाही पर अपनी भेड़ लेकर रहता हैं। मुन्ना पाल की पत्नी व एक लड़का घर पर रहते हैं। शनिवार की सुबह मुन्ना पाल की पत्नी जगी तो घर का सामान बिखरा व घर के पीछे का दरवाजा खुला देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने अपने लड़के को इसकी सूचना दी। बेटे ने चोरी की सारी जानकारी अपने पिता को दी। तब तक पास पड़ोस के लोगों को भी चोरी की जानकारी हो गई। चोरी का शिकार मुन्ना पाल ने अज्ञात के खिलाफ घर में हुई चोरी की लिखित सूचना राजगढ़ पुलिस चौकी को दिया। घटना की जानकारी होते ही राजगढ़ चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल किया। जांच- पड़ताल के दौरान पुलिस को घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर सिवान में टाला टूटा बक्सा व कुछ बिखरे हुये कागजात व कपड़े मिले। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर के दक्षिण तरफ के दरवाजे से ताला तोड़कर घर में घुस गए और बक्सा में रखा लाखों रुपए का गहना व बैग में रखा 25 हजार रुपया नकद चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed