{"_id":"6ad671d2202e1b147606ec47","slug":"lakh-quintals-of-paddy-across-three-districts-of-the-division-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-163492-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंडल के तीन जिलों में 36.35 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंडल के तीन जिलों में 36.35 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन ने विंध्याचल मंडल में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। मंडल के तीन जिलों में कुल 36.35 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मिर्जापुर में 21 लाख क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। जिले में पिछले वर्ष कुल 21,16,030 क्विंटल धान खरीदा गया था।
संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि मिर्जापुर में 21 लाख क्विंटल, सोनभद्र में 12.50 लाख क्विंटल और भदोही में 2.85 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मिर्जापुर के जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए फिलहाल 65 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की संभावना है। बताया कि फार्मर आईडी बनी हुई है, उनका सत्यापन नहीं किया जाएगा, जबकि आईडी नहीं बनवाने वालों का सत्यापन किया जाएगा। धान बेचने के लिए अब तक करीब एक हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 120 क्रय केंद्रों पर हुई थी खरीद: जिले में इस बार धान खरीद के लिए फिलहाल 65 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, पिछले वर्ष 120 केंद्रों पर खरीद हुई थी। पिछले वर्ष धान बिक्री के लिए 48,619 किसानों ने पंजीकरण कराया था। संवाद