फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lahuriyadah: Fake cement being sold in bags of a renowned company

लहुरियादह: नामचीन कंपनी की बोरियों में बिक रहा नकली सीमेंट

Thu, 08 Jan 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lahuriyadah: Fake cement being sold in bags of a renowned company
लहुरियादह गांव में प्ला​स्टिक के नीचे रखी नकली सीमेंट।- सोशल मीडिया।
हलिया। मध्य प्रदेश बार्डर पर हलिया क्षेत्र के लहुरियादह गांव में एक माह से नकली सीमेंट बनाने और बेचने का धंधा फल फूल रहा है। नकली सीमेंट तैयार कर रखी गईं बोरियों का किसी ने वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद नकली सीमेंट बनाने का धंधा करने वाले गांव निवासी सीमेंट की बोरियों को हटवाने में जुट गए हैं। नकली सीमेंट बनाने को लेकर स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मामले से अनजान बनी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से लहुरियादह गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप व ढाबा से पांच सौ मीटर दूर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति द्वारा नकली सीमेंट बनाया जा रहा है। इसके बाद उसे नामचीन सीमेंट कंपनी की बोरियों में भरकर सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। नकली सीमेंट के कारोबार से क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में घटिया सीमेंट के इस्तेमाल से उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने नकली सीमेंट के कारोबार पर अंकुश लगाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जॉइंटं मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर नकली सीमेंट बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed