फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lack of eye bank in the district, no eye donation campaign

जिले में नेत्र बैंक का अभाव, नहीं चला नेत्र दान अभियान

Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of eye bank in the district, no eye donation campaign
नेत्र दान करने से उस नेत्र से किसी और इंसान की आंखों को रोशनी मिल जाती है, इसीलिए नेत्र दान अभियान भी चलाया जाता है। परंतु जिले में न तो नेत्र बैंक है और न ही नेत्र दान अभियान चलाया गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में मेडिकल कॉलेज बन जाने पर नेत्र बैंक की सुविधा भी मिल सकती है। उधर, स्वास्थ्य विभाग नेत्रदान के लिए अभियान भी चलाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

आंखों से देखकर इंसान अपना काम आसानी से कर पाता है। बिन आंख के कार्य कर पाना मुश्किल होता है। कई लोग जन्मजात नेत्रहीन होते हैं तो कुछ हादसे का शिकार होकर अपना नेत्र गंवा बैठते हैं। ऐसे लोगों के लिए दूसरों की तरफ से दान की हुई आंखें रोशनी प्रदान करती हैं। इसके लिए नेत्र दान अभियान चलाया जाता है। जिसमें लोग स्वेच्छा से अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान करने की अनुमति देते हैं। नेत्र दान करने के कुछ समय के अंदर ही उसे नेत्र बैंक में रखना होता है, परंतु जिले में नेत्र बैंक नहीं है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल के वर्षों में नेत्र दान के लिए कोई अभियान ही नहीं चलाया गया है। बाहरी सामाजिक संस्थाओं ने पूर्व के वर्षों में अभियान चलाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया है, परंतु स्वास्थ्य विभाग के पास कोई डाटा नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.राजीव सिंघल का कहना है कि जिले में नेत्र बैंक नहीं है। हाल के वर्षों में नेत्रदान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया है। नेत्रदान के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों से नेत्रदान के लिए फार्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed