फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Labourer committed suicide wife suspicious did not come out the room stunned see scene inside

UP News : फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान, कमरे से नहीं निकला तो पत्नी को हुआ शक; अंदर का नजारा देख रह गई सन्न

Thu, 28 Nov 2024 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

Mirzapur News : मजदूर की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर चील्ह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Labourer committed suicide wife suspicious did not come out the room stunned see scene inside
मजदूर ने फांसी पर लटक कर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के चील्ह बाजार निवासी मजदूर ने गुरुवार को सुबह कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी सुरेंद्र निषाद (35) मजदूरी करते थे। वे बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में सुरेंद्र कमरे के टिन शेड में लगे बांस पर लूंगी के फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार को सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक सुरेंद्र की मौत चुकी थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उससे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। छोटे भाई नागेश्वर निषाद ने बताया कि भाई सुरेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed